PSU Defense कंपनी को मिला ₹1660 करोड़ का प्रोजेक्ट! तुरंत 6% से अधिक उछल गया भाव…

भारत की सरकारी PSU Defense कंपनी ने मार्च 2026 के आखिर में कुल ₹1660 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल करने की जानकारी दी है। यह सभी ऑर्डर 17 मार्च 2026 के बाद से कंपनी को मिले हैं, जिनकी आधिकारिक डिटेल कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्टॉक एक्सचेंज अपडेट और प्रेस रिलीज में दी है।

किन प्रोजेक्ट्स के लिए मिला है ऑर्डर

BEL को जो नए ऑर्डर मिले हैं, वे डिफेंस और स्ट्रैटेजिक सेक्टर से जुड़े कई हाईटेक सिस्टम्स के लिए हैं। इनमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, एवियोनिक्स, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, म्यूनिशन, EVM, स्ट्रैटेजिक कंपोनेंट्स, अपग्रेड्स, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स से साफ है कि कंपनी का फोकस एडवांस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी और लंबी अवधि की सर्विस कॉन्ट्रैक्ट्स पर बना हुआ है।

Read More : Copper की बढ़ती मांग से PSU कंपनी ने किया ₹470 करोड़ के निवेश का ऐलान, राकेट बना शेयर…

ऑर्डर बुक और कंपनी की मजबूती

ताजा ऑर्डर के बाद BEL की कुल ऑर्डर बुक लगभग ₹73,000 करोड़ से अधिक के स्तर पर बनी हुई बताए जा रही है, जो आने वाले कई सालों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही 2025-26 में करीब ₹7,122 करोड़ की आय दर्ज की, जो सालाना आधार पर लगभग 23–24 फीसदी की ग्रोथ है, जबकि EBITDA में लगभग 28 फीसदी और शुद्ध लाभ में करीब 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। मजबूत ऑर्डर बुक और लगातार बढ़ती कमाई कंपनी को डिफेंस PSU सेगमेंट में एक अहम प्लेयर बनाती है।

Read More : Solar Energy कंपनी को NTPC से मिले 2 बड़े ऑर्डर, 52 वीक लों से अब तगड़ी उड़ान भरेंगे स्टॉक, बाजार खुलने पर रखें नजर

शेयर प्राइस पर कैसा रहा असर

कंपनी के शेयर में ऑर्डर की खबर के बाद इंट्राडे ट्रेडिंग में तेज हलचल देखी गई और कुछ सत्रों में स्टॉक में 5–6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई, हालांकि दिन के अंत में मुनाफावसूली से बढ़त कुछ कम भी हुई। मार्च 2026 के दौरान शेयर में उतार–चढ़ाव रहा, लेकिन सालाना आधार पर BEL का स्टॉक करीब 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुका है, जिससे यह डिफेंस थीम में इन्वेस्टर्स के फोकस में बना हुआ है। मौजूदा लेवल पर भी मार्केट BEL के मजबूत ऑर्डर फ्लो और गवर्नमेंट डिफेंस स्पेंडिंग में बढ़ोतरी को पॉजिटिव फैक्टर मान रहा है।

Disclaimer : शेयर बाजार में निवेश जोखिम के साथ होता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। हम जानकारी की पूर्णता या सटीकता की गारंटी नहीं देते।